खान यूनिस (गाजा), एक फरवरी (एपी) हमास ने इजराइल के साथ संघर्ष विराम समझौते के तहत शनिवार को दो पुरुष बंधकों को रेड क्रॉस के हवाले कर दिया । रेड क्रॉस के हवाले किए गए बंधकों में यार्दन बिबास (35) और ओफर कैल्डेरोन (54) शामिल हैं। दोनों को सात अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर हमास के हमले के दौरान बंधक बनाया गया था। एक और बंधक अमेरिकी-इजराइली कीथ सीगल (65) को भी शनिवार को रिहा किया जाना है। उन्हें उत्तरी गाजा सिटी में रेड क्रॉस के हवाले किया जाएगा। गाजा में 19 जनवरी को संघर्ष विराम समझौता लागू हुआ था। शनिवार को ही, घायल फलस्तीनियों को रफाह सीमा मार्ग से मिस्र जाने की अनुमति दिए जाने की उम्मीद है। युद्ध के दौरान यह फलस्तीनियों के लिए एकमात्र निकास बिंदु था। मई में इजराइल ने इसे बंद कर दिया था। सीमा बिंदु को फिर से खोलने की तैयारी के लिए शुक्रवार को यूरोपीय संघ के नागरिक मिशन को तैनात किया गया था। रफाह सीमा बिंदु को खोला जाना युद्ध विराम के पहले चरण में एक और महत्वपूर्ण कदम होगा। समझौते के तहत 33 बंधकों और लगभग 2,000 कैदियों की रिहाई, उत्तरी गाजा में फलस्तीनियों की वापसी और तबाह हुए क्षेत्र में मानवीय सहायता में वृद्धि किया जाना शामिल है।
Israel Hamas War: हमास ने 2 और इजरायली बंधकों को छोड़ा, बदले में रिहा होंगे सैकड़ों फिलिस्तीनी
3 hours ago
1
*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times
(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.
Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)
Watch Live | Source Article- Homepage
- Hindi News
- Israel Hamas War: हमास ने 2 और इजरायली बंधकों को छोड़ा, बदले में रिहा होंगे सैकड़ों फिलिस्तीनी
Related
तहसील में अधिकारियों के पास पहुंची महिला, बोली-मेरा पति..., ...
4 minutes ago
0
मिथुन राशि वालों को मिलेगी करियर में सफलता, तुला वालों की बढ़...
5 minutes ago
0
कंज्यूमर्स के हाथ में सरकार ने दिए ₹1 लाख करोड़! क्या होगा इ...
6 minutes ago
0
खुशी-खुशी रूम में आते थे युवक, अंदर जो होता था, कोई सोच नहीं...
8 minutes ago
0
51 साल की गर्लफ्रेंड से टूटा रिश्ता, सिंगल होते ही अपनी शादी...
13 minutes ago
0
Budget 2025 : किसान क्रेडिट कार्ड की बढ़ी लिमिट, एक्सपर्ट से...
16 minutes ago
0
लव ट्रायंगल नहीं फुल सर्कल है 'मेरे हसबैंड की बीवी', लोगों क...
17 minutes ago
0
किचन में रखी इन चीजों की नहीं होती एक्सपायरी डेट, जान लें स्...
20 minutes ago
0
ई-कोर्ट के लिए बजट में 1500 करोड़ रुपये आवंटित, जानें इससे आ...
20 minutes ago
0
Education Budget 2025: एजुकेशन बजट में इतने प्रतिशत की बढ़ोत...
21 minutes ago
0
'वह मेरे दिल के करीब है, मेरा जीवन...' क्या है हार्दिक पंड्य...
21 minutes ago
0
जब 10 हजार पर लगा 1 आने का टैक्स और अब 12 लाख पर... टैक्स स्...
24 minutes ago
0
© Rss Finder Online 2025. All Rights Reserved. | Designed by MyHostiT