![दोस्त का रूम दिखाते हुए शख्स](https://static.indiatv.in/khabar-global/images/new-lazy-big-min.jpg)
आए दिन मेट्रो शहरों में घर के किराए आसमान छूते नजर आ रहे हैं। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में किराए पर रहने वाले लोगों की कमाई का एक-तिहाई हिस्सा घर का किराया देने में ही चला जाता है। नौकरी करने वालों के लिए घर का किराया एक परेशानी बन गई है। अक्सर सोशल मीडिया पर घर के किराए को लेकर तरह-तरह के पोस्ट देखने को मिलते हैं। लेकिन इन सबमें जो एक चीज कॉमन होती है, वह उनका किराया होता है। जिस पर सभी लोग बात करते आपको दिख जाएंगे।
एक इंसान के लेटने बराबर रूम
हाल में सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ऐसा ही पोस्ट वायरल हुआ है। जिसमें एक लड़का बेंगलुरु के अंदर मिलने वाले बालकनी रूम का डेमो दिखाता है। जिसमें देखा जा सकता है कि रूम इतना संकरा है कि उसमें सिर्फ एक इंसान के लेटने भर की जगह है। उस रूम की लंबाई मुश्किल से 6 फीट होगी और चौड़ाई दिखाने के लिए जब उस शख्स ने अपने दोनों बाहें फैलाई तो पूरा रूम कवर हो गया। यानी की कमरे की चौड़ाई ज्यादा से ज्यादा 3 फीट होगी। कुल मिलाकर ये कमरा एक माचिस के डब्बे की तरह ही है।
रूम का किराया 25000 रुपए
वीडियो में जब लड़के ने इस कमरे का किराया बताया तो सुनकर लोगों की आंखें ही बार आ गईं। दरअसल, इस माचिस के डब्बे की तरह मिलने वाले कमरे का रेंट 25000 रुपए महीना था। वीडियो को इंस्टाग्राम पर अभिषेक सिंह नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे देखने के बाद लोगों ने बेंगलुरु के बढ़ते किराए और सिकुड़ते रहने की जगह को लेकर तमाम टिप्पणियां की हैं। वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी निराशा जाहिर की तो वहीं, कई लोगों ने वीडियो देखने के बाद यह सवाल उठाया कि मकान मालिक इतना ज्यादा किराया कैसे ले रहे हैं। क्या उन पर लगाम लगाने वाला कोई नहीं है।
ये भी पढ़ें: