Last Updated:February 09, 2025, 06:35 IST
Bihar Weather: बिहार के मौसम में अक्सर बदलाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार 10 फरवरी के बाद एक बार फिर से हवा की रफ्तार बढ़ेगी और 15 फरवरी तक अच्छी...और पढ़ें
तापमान में अब होगी बढ़ोतरी
हाइलाइट्स
- 10 फरवरी के बाद हवा की रफ्तार बढ़ेगी.
- 15 फरवरी तक ठंड का असर रहेगा.
- तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी.
पटना:- हाल ही में कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए, जिसकी वजह से पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम में बदलाव आया. पहाड़ों पर बर्फबारी हुई और उसके बाद सर्द पछुआ हवा बिहार की तरफ आई, जिससे तापमान में बड़ी गिरावट आई. पहले जो न्यूनतम तापमान दो अंकों में था, वह अब एक अंक में आ गया. अब क्योंकि पछुआ हवा की रफ्तार कम हो गई है, इसलिए अगले दो दिनों तक तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. इसके बाद तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि 10 फरवरी के बाद एक बार फिर से हवा की रफ्तार बढ़ेगी और 15 फरवरी तक ठंड का असर महसूस किया जाएगा.
एक और पश्चिमी विक्षोभ हो रहा है एक्टिव
वैज्ञानिक कुमार गौरव की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ अब पहाड़ों से आगे बढ़ चुका है. इस वजह से पर्वतीय क्षेत्रों के उपरी भागों में छिटपुट हिमपात और कुछ जगहों में मध्यम बर्फबारी हुई है. पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद आमतौर पर तापमान में गिरावट होती है. इसका प्रभाव बिहार में देखने को भी मिला. 08 फरवरी से ही पछुआ हवा की रफ्तार कम हो गई है. 08 फरवरी की देर रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ पर्वतीय इलाकों में एक्टिव हुआ. इससे हवाओं की रफ्तार धीरे- धीरे एकदम कम हो जाएगी और तापमान बढ़ेगा. 10 फरवरी तक तापमान में बढ़ोतरी होगी. 10 फरवरी के बाद फिर से हवाओं की रफ्तार तेज होगी और 15 फरवरी तक प्रभावी रहेगी. इस दौरान ताममान में फिर से गिरावट होने की संभावना है. यह बदलाव आने वाली ठंड की विदाई का संकेत देता है.
आज कैसा रहेगा मौसम
आज यानी 09 फरवरी को उत्तरी बिहार के जिलों में कहीं- कहीं हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिल रहा है. धूप निकलते ही इसका असर कम हो जाएगा. कोहरे को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. दिन में धूप के साथ धीमी गति से पछुआ हवा चलेगी. तापमान में धीरे धीरे वृद्धि होने की संभावना है. आज बिहार का अधिकतम तापमान 24°C से 26°C के बीच, जबकि न्यूनतम तापमान 10°C से 12°C के बीच रहने की संभावना है.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
जिला अधिकतम तापमान. न्यूनतम तापमान. AQI
पटना 24.7 12.5 130
मुजफ्फरपुर 23.2 11.7 144
गया 25.1 9.8 94
पूर्णिया 25.2 9.5 194
भागलपुर 24.2 10.1 118
पश्चिम चंपारण 23.2. 10.6 152
बक्सर 24 9 114
डेहरी 25.4 7.5 140
तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की है संभावना
08 फरवरी को बिहार के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई. रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई. दो डिजिट से घटकर कई जिलों का न्यूनतम तापमान एक डिजिट में आ गया है. जहां अधिकतम तापमान 25.9°C शेखपुरा में दर्ज हुआ, तो वहीं रात का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6°C बांका में दर्ज हुआ. अब तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है.
First Published :
February 09, 2025, 06:35 IST