हाइलाइट्स
मुंबई में टाटा ट्रस्ट की आज अहम बैठक होने वाली है.इस बैठक में टाटा ट्रस्ट उत्तराधिकारी के नाम पर चर्चा करेगा.टाटा समूह का 100 देशों में 39 लाख करोड़ का कारोबार है.
Ratan Tata: रतन टाटा के निधन के बाद अब टाटा ट्रस्ट की बागडोर किसके कंधों पर होगी. इसके लिए रतन टाटा के उत्तराधिकारी की तलाश तेज हो गई है. मुंबई में आज टाटा ट्रस्ट की एक अहम बैठक होने जा रही है. न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग के अनुसार, इस बैठक में टाटा ट्रस्ट के उत्तराधिकारी पर चर्च होगी. टाटा समूह के पितामह कहे जाने वाले रतन टाटा के निधन के साथ टाटा समूह 100 देशों में फैले व्यापारिक साम्राज्य का नेतृत्व कौन करेगा, यह एक बड़ा सवाल है. टाटा ग्रुप की मार्केट में लिस्टेड 29 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण करीब 403 अरब डॉलर यानी 39 लाख करोड़ रुपये है.
नोएल टाटा का नाम सबसे ऊपर
रतन टाटा के निधन पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया. उन्होंने नोएल टाटा से बात कर शोक संवेदना प्रकट की. रतन टाटा के सौतेले भाई, नोएल टाटा, ट्रस्ट के संचालन के लिए प्रमुख व्यक्तियों में से एक हैं. ऐसा माना जा रहा है कि रतन टाटा के बाद नोएल टाटा, ट्रस्ट की होल्डिंग कंपनियों का संचालन करेंगे. नोएल टाटा, रतन के पिता नवल टाटा और सिमोन टाटा के 67 वर्षीय बेटे हैं.
ये भी नाम भी रेस में
इसके अलावा, माया टाटा, जो टाटा समूह के प्रबंधन में बड़ी भूमिका निभा रही हैं. नोएल टाटा और अलू मिस्त्री की संतान हैं.
नेविल टाटा, टाटा समूह की रिटेल ब्रांच में सक्रिय हैं. नेविल टाटा, नोएल टाटा और अलू मिस्त्री के दूसरे बेटे विशेषज्ञों का मानना है कि नेविल टाटा को टाटा समूह के उत्तराधिकारी के रूप में तैयार किया जा रहा था.
लीआ टाटा, टाटा समूह के हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में लीआ टाटा का बड़ा योगदान है और उन्होंने ताज ग्रुप के होटल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. वे भी रतन टाटा के उत्तराधिकारी की रेस में हैं.
Tags: Business news, Ratan tata, Tata Motors
FIRST PUBLISHED :
October 11, 2024, 10:49 IST