पंजाब के AAP विधायकों की बैठक में अरविंद केजरीवाल के साथ क्या-क्या हुई बात? भगवंत मान ने सबकुछ बतया

5 hours ago 1
पंजाब के सीएम भगवंत मान Image Source : ANI पंजाब के सीएम भगवंत मान

दिल्ली में पंजाब के आम आदमी पार्टी के विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री के साथ अरविंद केजरीवाल ने बैठक की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवान ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल के साथ हुई बैठक में किन मुद्दों पर बात हुई है। सीएम मान ने कहा कि देश में पंजाब को एक नया मॉडल बनाया जाएगा। इसे ही अब सबके सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की सरकार जनहित में काम कर रही है। स्कूल और अस्पतालों का कायाकल्प किया गया है। दिल्ली की टीम का तजुर्बा पंजाब में भी इस्तेमाल होगा। पंजाब को ऐसा मॉडल बनाएंगे कि पूरा देश देखेगा। पंजाब को पूरे देश के लिए मॉडल स्टेट बनाएंगे।

मान ने कहा कि पंजाब की सरकार जनहित में काम कर रही है। हम पैसे बांटने की राजनीति नहीं करते हैं। देश की बड़ी बड़ी कंपनियों ने पंजाब में इन्वेस्ट करना शुरू कर दिया है। 50 हजार से ज्यादा नौकरी दे चुके हैं। 3 साल में बिना भ्रष्टाचार के एक घर में 2-3 नौकरियां भी मिली हैं।

दिल्ली चुनाव परिणाम पर भगवंत मान ने कहा कि हार जीत तो चलती रहती है। आप में जमीन से जुड़े लोग हैं। कांग्रेस हमारे MLA की बात न करें। वह अपने विधायकों की गिनती करें।

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article