पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ा तो कांपेगा झारखंड! लगातार गिर रहा पारा, रहें अलर्ट

2 hours ago 3

Agency:News18 Jharkhand

Last Updated:February 08, 2025, 06:27 IST

Jharkhand Weather Update Today: झारखंड में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है. हालांकि, यहां असर हल्का, फिर भी तापमान लगातार गिर रहा है. माना जा रहा है कि अगर विक्षोभ का असर बढ़ा तो...

X

झारखंड

झारखंड में फिर गिर रहा तामपान. जानें मौसम अपडेट.

हाइलाइट्स

  • झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर दिख रहा
  • न्यूनतम तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ने की संभावना
  • अगले दो दिनों में ठंड से सतर्क रहने की सलाह

रांची. झारखंड में चार दिन पहले ऐसा मौसम हो गया था कि लोगों ने दिन में स्वेटर पहनना छोड़ दिया था. रजाइयां बक्से में रखी जा रही थीं. लेकिन, अब दोपहर में भी लोग जैकेट पहने दिखते हैं. दरअसल, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है. इस वजह से कनकनी बढ़ रही है. शनिवार के मौसम की बात करें तो आज भी न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट संभव है. ऐसे में कड़ाके की ठंड फिर लौट सकती है.

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि प्रदेश के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर देखने को मिल रहा है. बारिश की उम्मीद तो थी, पर झारखंड में विक्षोभ का उतना असर अभी नहीं देखा जा रहा है. हल्के असर के रूप में न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. आने वाले दो दिनों में लोगों को ठंड से थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. क्योंकि, पहाड़ों पर शीतलहर फिर शुरू हो गई है.

और नीचे आएगा न्यूनतम तापमान
पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट संभव है. शनिवार को न्यूनतम तापमान में और 1-2 डिग्री की गिरावट व अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट संभव है. इस वजह से दिन-रात में ठंड लग सकती है. पाकुड़, चतरा, गुमला, लोहरदगा, कोडरमा, बोकारो, लातेहार इन जिलों में सुबह में हल्का कोहरा देखा जा सकता है. अन्य जिलों में सामान्य तौर पर शाम को शीतलहर चल सकती है.

गुमला रहा सबसे ठंड
बीते 24 घंटे में प्रदेश के सरायकेला जिले में सबसे अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. यहां 34.4 डिग्री तापमान रहा. वहीं, सबसे ठंड जिले की बात करें तो गुमला में 6.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.

जिलों का संभावित तापमान
संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 27 व न्यूनतम 10 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 28 डिग्री व न्यूनतम 9 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 27 डिग्री व न्यूनतम 8 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 29 व न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

Location :

Ranchi,Jharkhand

First Published :

February 08, 2025, 06:27 IST

homejharkhand

पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ा तो कांपेगा झारखंड! लगातार गिर रहा पारा, रहें अलर्ट

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article