मुंबई के धारावी में अवैध मस्जिद तोड़े जानी की मियाद आज खत्म हो चुकी है और अब मस्जिद को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई है। मस्जिद कमेटी खुद ही अवैध हिस्से को तोड़ रही है। इससे पहले मस्जिद ट्रस्ट ने अवैध निर्माण के कुछ हिस्से को हरे रंग के परदे से कवर कर दिया था। बीएमसी की टीम यहां निरीक्षण करने पहुंची थी। मस्जिद ट्रस्ट का कहना है कि जो भी कार्रवाई होगी वो कानून के तहत होगी। इससे पहले मस्जिद ट्रस्ट ने खुद धारावी की महबूब ए सुभानिया मस्जिद में अवैध निर्माण को तोड़ने का वादा किया था। इस वादे की मियाद खत्म हुए करीब 5 दिन हो गए लेकिन मस्जिद को तोड़ने का काम आज शुरू हुआ है।
वहीं पुणे में भी अवैध मस्जिद तोड़े जाने पर हंगामा मच गया है। इसके अलावा आज हिमाचल के कुल्लू में अवैध मस्जिद के खिलाफ हिंदू संगठन हल्ला बोल रहे हैं, विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।