लों की होली से सराबोर हुआ ब्रज, 40 दिनों तक मनेगा रंगों का त्योहार

2 hours ago 1

Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:February 07, 2025, 11:48 IST

ब्रज में होली का महोत्सव द्वापर युग से मनाया जा रहा है। लड्डू होली, जलेबी होली, फूलों की होली और लठमार होली प्रसिद्ध हैं. श्रद्धालु देशभर से इस उत्सव में शामिल होने आते हैं.

X

28

28 फरवरी शिवरात्रि पर होली की प्रथम चौपाई लाड़लीजी मंदिर से निकाली जाएगी

हाइलाइट्स

  • ब्रज में होली का महोत्सव द्वापर युग से मनाया जा रहा है
  • लड्डू होली, जलेबी होली, फूलों की होली प्रसिद्ध हैं
  • श्रद्धालु देशभर से इस उत्सव में शामिल होने आते हैं

मथुरा: ब्रज में होली का महोत्सव द्वापर युग से मनाया जा रहा है. यहां की होली कई रंगों और परंपराओं से भरी होती है. लड्डू होली, जलेबी होली, फूलों की होली के साथ-साथ यहाँ की लठमार होली भी देश भर में प्रसिद्ध है. देश के कोने-कोने से श्रद्धालु इस अनोखे होली उत्सव को देखने और इसमें शामिल होने आते हैं.

ब्रज में होली का आयोजन
ब्रज के सभी मुख्य मंदिरों में अबीर-गुलाल से हर दिन होली खेली जाती है. होली के समय यहाँ रसिया गीत गाए जाते हैं, जो राधा-कृष्ण के प्रेम पर आधारित होते हैं. ब्रज में होली कई दिनों पहले से ही शुरू हो जाती है और कई तरह से खेली जाती है, जैसे:–लट्ठमार होली, लड्डूमार होली, रंगों की होली, गुलाल की होली, फूलों की होली, कीचड़ की होली

2025 में ब्रज में होली का आयोजन

  • 28 फरवरी: शिवरात्रि पर होली की पहली चौपाई लाड़लीजी मंदिर से निकलेगी.
  • 7 मार्च: फाग आमंत्रण (सखियों का न्यौता) और शाम को लाड़लीजी महल में लड्डू होली.
  • 8 मार्च: बरसाने की रंगीली गली में लठामार होली.
  • 9 मार्च: नदगांव में लठामार होली.
  • 10 मार्च: वृन्दावन की रंगभरनी होली और श्रीकृष्ण जन्मभूमि की होली, वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हुरंगा.
  • 11 मार्च: भारत विख्यात द्वारिकाधीश मंदिर में होली, गोकुल के रमणरेती में होली.
  • 12 मार्च: वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में होली, शहर में चतुर्वेदी समाज का होली डोला.
  • 13 मार्च: फालैन समेत पूरे ब्रज में होलिका दहन.
  • 14 मार्च: धुलहड़ी, रंगों की होली.
  • 15 मार्च: बल्देव में दाऊजी का हुरंगा.
  • 16 मार्च: नंदगाँव का हुरंगा.
  • 17 मार्च: गांव जाब का परंपरागत हुरंगा.
  • 18 मार्च: मुखराई का चरकुला नृत्य.
  • 19 मार्च: बढैन हुरंगा.
  • 20 मार्च: गिडोह का हुरंगा.
  • 21 मार्च: रंग पंचमी, खायरा का हुरंगा.
  • 22 मार्च: वृन्दावन रंगनाथजी की होली.

    ब्रज की होली एक अद्भुत अनुभव है, जो रंगों, संगीत, और परंपराओं से भरा होता है. अगर आप भी इस अनोखे उत्सव का आनंद लेना चाहते हैं, तो ब्रज की यात्रा जरूर करें.

Location :

Mathura,Uttar Pradesh

First Published :

February 07, 2025, 11:48 IST

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article