Google ने दुनियाभर के करोड़ों Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नया सिक्योरिटी पैच जारी किया है। इस सिक्योरिटी पैच के जरिए एंड्रॉइड यूजर्स के 47 दिक्कतों को दूर किया है, जिसमें एक क्रिटिकल सिक्योरिटी दिक्कत भी शामिल है। पिछले दिनों एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए वॉर्निंग जारी की गई थी, जिसमें MediaTek, Qualcomm, Unisoc आदि प्रोसेसर पर बेस्ड डिवाइस को हैकर्स द्वारा टारगेट करने की बात कही गई थी। इस सिक्योरिटी अपडेट में इस दिक्कत को भी फिक्स किया गया है।
गूगल ने अपने एंड्रॉइड बुलेटिन में इस लेटेस्ट फरवरी 2025 सिक्योरिटी पैच की जानकारी शेयर की है। गूगल की बुलेटिन के मुताबिक, यह लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच एंड्रॉइड फोन की कई दिक्कतों को दूर करने का काम करेगा। साथ ही, यूजर्स को हैकर्स से बचाने का काम करेगा। गूगल ने इन दिक्कतों को क्रिटिकल सिवियरिटी (CVE) कैटेगरी में CVE-2024-45569 के नाम से लिस्ट किया था।
कैसे डाउनलोड करें सिक्योरिटी अपडेट
गूगल के लेटेस्ट अपडेट डाउनलोड करने से पहले यूजर्स को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि फोन के डेटा का बैकअप कर लिया जाए। डेटा बैकअप करने से फोन में मौजूद फाइल्स के डिलीट होने का खतरा नहीं रहता है। साथ ही, फोन अपडेट करते समय आई किसी दिक्कत के बावजूद फोन का डेटा सुरक्षित रहता है।
- Android यूजर्स इस लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच को डाउनलोड करने के लिए अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।
- इसके बाद अबाउट डिवाइस सेक्शन में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट चुनें।
- इसके बाद चेक फॉर अपडेट पर टैप करें और लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट को डाउनलोड करें।
- अपडेट डाउनलोड होने के बाद यूजर्स को अपने मोबाइल को दोबारा रीस्टार्ट करना होगा।
- इसके बाद यूजर्स का डिवाइस लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ अपडेट हो जाएगा।
मिलने लगा अपडेट
बता दें गूगल ने इस अपडेट को Android 15 पर बेस्ड डिवाइस के लिए रिलीज किया है। गूगल पिक्सल डिवाइस में यूजर्स को यह सिक्योरिटी पैच मिलना शुरू हो गया है। वहीं, अन्य OEM अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इस सिक्योरिटी पैच को जल्द रोल आउट कर सकते हैं। जिन यूजर्स को इस सिक्योरिटी पैच का अपडेट अभी नहीं मिला है, उन्हें कुछ दिन इंतजार करना पड़ सकता है। सिक्योरिटी पैच या किसी अपडेट को फेजवाइज रोल आउट किया जाता है। ऐसे में यूजर्स को ये अपडेट मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें - Apple के मुड़ने वाले iPhone का इंतजार जल्द होगा खत्म, आ गई लॉन्च डेट!