Agency:News18 Himachal Pradesh
Last Updated:February 01, 2025, 19:00 IST
Kishan Kapoor Death News: भाजपा के वरिष्ठ नेता किशन कपूर का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार थे. कपूर ने पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली. वे तीन बार कैबिनेट मंत्री और एक बार लोकसभा सांसद रह...और पढ़ें
हाइलाइट्स
- भाजपा नेता किशन कपूर का 73 वर्ष की उम्र में निधन.
- किशन कपूर लंबे समय से बीमार चल रहे थे.
- किशन कपूर ने 2019 में कांगड़ा से सांसद चुने गए थे.
धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से संबंध रखने वाले व भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक कांगड़ा के पूर्व संसद किशन कपूर नहीं रहे, 73 साल के किशन कपूर ने पीजीआई चंडीगढ़ में आज सुबह 10:59 बजे उनका निधन हो गया व अंतिम सांसे लेते हुए सभी को अलविदा कह दिया.आपको बता दें कि किशन कपूर लंबे समय से बीमार चल रहे थे.किशन कपूर का जन्म गांव खनियारा में 25 जून 1951 को पिता हरि राम और माता गुलाबो देवी के घर हुआ. उनकी विवाह रेखा कपूर के साथ हुआ जो वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर सेवारत हैं.
किशन कपूर ने खेली लंबी राजनीतिक पारी
किशन कपूर तीन बार राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे. एक बार लोकसभा सांसद रहे. धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ते रहे और पांच बार विधायक रहे. उनके निधन से विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दाैड़ गई है. सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व मंत्री एवं सांसद किशन कपूर के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है.ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
किशन कपूर के राजनीतिक सफ़र पर एक नजर
1970 जनसंघ और जनता पार्टी के सदस्य बने
1978 युवा मोर्चा सचिव
1980 भाजपा के गठन में भाग लिया
1982-1984 मंडल अध्यक्ष भाजपा धर्मशाला
1985 धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में पहला विधायक चुनाव लड़ा
1990 भाजपा के विधायक के रूप में धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया
1993 धर्मशाला से दूसरी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे
1993-97 विधानसभा में मुख्य सचेतक नियुक्त
1994 भाजपा हिमाचल प्रदेश राज्य कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त
1995-97 कांगड़ा जिला भाजपा अध्यक्ष रहे
1996 मणिपुर संसदीय क्षेत्र के लिए भाजपा चुनाव प्रभारी नियुक्त
1998 धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र से तीसरी बार जीते
1998 परिवहन, जनजातीय विकास, मुद्रण एवं लेखन सामग्री तथा विधि मंत्री के रूप में शपथ ली
2003 धर्मशाला से चुनाव लड़े और हार गए
2004 भाजपा हिमाचल प्रदेश के राज्य प्रवक्ता नियुक्त
2007 धर्मशाला से चौथी बार जीते
2008 परिवहन, शहरी विकास, आवास और नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री के रूप में शपथ ली
2009 विभाग बदलकर उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा सैनिक कल्याण मंत्रालय कर दिया गया
2012 धर्मशाला से चुनाव लड़ा और हार गए
2017 धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र से पांचवीं बार जीते
2017 खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा चुनाव मंत्री के रूप में शपथ ली
2019 पूरे देश में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत के रिकॉर्ड अंतर से पहली बार कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए.
हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत सभी नेताओं ने किशन कपूर के निधन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वर शक्ति से प्राथना की है.
Location :
Kangra,Himachal Pradesh
First Published :
February 01, 2025, 19:00 IST