Numerology 05 February 2025: आज माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 19 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 33 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भीष्माष्टमी साथ ही दुर्गाष्टमी का व्रत भी किया जाएगा। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
- मूलांक 1- आज घर के वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन और स्नेह पारिवारिक व्यवस्था को सुखद बनाकर रखेगा।
- मूलांक 2- कार्य क्षेत्र में की गई मेहनत से आज आपको लाभ के एकानेक अवसर प्राप्त होते रहेंगे।
- मूलांक 3- परिवारवालों के साथ बैठकर किसी जरूरी विषय पर चर्चा करेंगे, किसी समस्या का समाधान मिलेगा।
- मूलांक 4- आज किसी पर अधिक भरोसा करना अनुचित रहेगा। अपनी बुद्धिमता से काम करेंगे।
- मूलांक 5- लवमेट किसी भी परिस्थिति में एक दूसरे को बेहतर समझने का प्रयास करें।
- मूलांक 6- राजनीति से जुड़े लोगों को आज अचानक जिम्मेदारी दी जा सकती है।
- मूलांक 7- आज आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा, मनचाही डिश खाने के लिए रेस्टोरेंट जाएंगे।
- मूलांक 8- आज फाइनेंस से संबंधित समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी।
- मूलांक 9- धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव होगा, परिवार के साथ पूजन के लिए किसी स्थल पर जाएंगे।
इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं-
उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2025: कब लग रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण, क्या रहेगा इसका प्रभाव? जानें
Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा कब मनाई जाएगी? जानिए सही डेट और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त