Agency:News18 Bihar
Last Updated:February 04, 2025, 06:22 IST
Bihar Weather Report: वैज्ञानिक कुमार गौरव ने कहा कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने की स्थिति दिख रही है. आज या कल में पहाड़ों पर बर्फबारी होती है. वहां से सर्द हवा बिहार में पहुंचेगी. यहां के तापमान में गिरावट होने ...और पढ़ें
06 फरवरी से बढ़ेगी ठंड
जनवरी और फरवरी का महीना शीत ऋतु वाला महीना होता है. शीत ऋतु का दूसरा महीना भी शुरू हो गया है लेकिन तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है. ऐसा लग रहा है कि सर्दी समय से पहले खत्म हो गई है. समय के पहले ही गर्मी की शुरुआत हो गई है. अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो जरा रुक जाइए. अभी ठंडी का मौसम खत्म नहीं हुआ है.
अभी फरवरी के आखिर तक कई पश्चिमी विक्षोभ आयेंगे जिस वजह से तापमान में अचानक बदलाव देखने को मिलेगा. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण एक्टिव है. जल्द ही पहाड़ों का मौसम बदलेगा. इसके बाद, मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट होने की संभावना है.
6 से बदलेगा मौसम का मिजाज
वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार आज से पहाड़ों पर बर्फबारी होने की स्थिति दिख रही है. अगर आज या कल में पहाड़ों पर बर्फबारी होती है. वहां से सर्द हवा बिहार में पहुंचेगी. यहां के तापमान में गिरावट होने की संभावना है. 6 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव की स्थिति दिख रही है. तापमान में गिरावट होना तय माना का रहा है. एक और पश्चिमी विक्षोभ 08 फरवरी को एक्टिव हो सकता है.
नहीं बदला तो बिगड़ जायेगा संतुलन
अगर अगले कुछ दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं होती है. तापमान में गिरावट नहीं होगी. अगर ऐसा हुआ तो अभी से ही तापमान बढ़ना शुरू हो जायेगा. इससे फसलों के लिए मुश्किलें बढ़ जायेगी. किसानों को सिंचाई करना पड़ेगा और पशुओं के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ेगा.
आज कैसा रहेगा मौसम
आज यानी 04 फरवरी को बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में सुबह के समय घने स्तर का कोहरा देखा जा रहा है. शेष जिलों में हल्के स्तर का कोहरा छाया हुआ है. दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है. साथ ही हल्के गति का पछुआ हवा भी चलने की संभावना है. दिन का अधिकतम तापमान 26-30°C के बीच और न्यूनतम तापमान 10-15°C के बीच रहने की संभावना है.
जिला | अधिकतम ताप | न्यूनतम ताप | AQI |
पटना | 27.2 | 16.1 | 144 |
मुजफ्फरपुर | 25.6 | 13.7 | 109 |
गया | 28 | 13.4 | 130 |
पूर्णिया | 26.6 | 11.7 | 192 |
भागलपुर | 27 | 12.5 | 96 |
पश्चिम चंपारण | 25.2 | 10.4 | 131 |
बक्सर | 28.9 | 12.8 | 128 |
डेहरी | 27.4 | 11.5 | 181 |
क्या कहते हैं यह आंकड़े
इन दिनों दिन में तेज धूप निकल रही है. इस वजह से अधिकतम तापमान लगातार सामान्य से अधिक बना हुआ है. मामूली उतार चढ़ाव के बावजूद भी लोगों के पसीने छूट रहे हैं. रात का तापमान तो कई जिलों में 16°C को भी पार कर चुका है. 03 फरवरी को बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.9°C बक्सर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.5 पूसा और अगवानपुर में रिकॉर्ड किया गया. पटना और भोजपुर का न्यूनतम तापमान 16°C से अधिक दर्ज किया गया.
First Published :
February 04, 2025, 06:22 IST