कुश्ती-योगासन में कोडरमा की धूम, 11 गोल्ड समेत 36 मेडल जीतकर रचा इतिहास

2 hours ago 1

X

गेम

गेम के दौरान खिलाड़ी.

कोडरमा. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कोडरमा जिले की कुश्ती और योगासन टीम ने 11 स्वर्ण समेत 36 पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. यह प्रतियोगिता खेलगांव स्थित गणपत राय इनडोर स्टेडियम में आयोजित की गई थी. स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के लिए 10 दिनों का कैंप आयोजित किया जाएगा. इसमें उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें चयनित किया जाएगा. इसके बाद चयनित खिलाड़ियों को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती एवं योगासन प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा.

झारखंड राज्य कुश्ती संघ से टेक्निकल ऑफिशल के रूप में शामिल
कोडरमा जिला की कुश्ती और योगासन टीम ने इस प्रतियोगिता में कोडरमा जिला योगासन खेल संघ के अध्यक्ष और कोडरमा जिला कुश्ती संघ के सचिव आकाश कुमार सेठ के नेतृत्व में हिस्सा लिया. उन्हें झारखंड राज्य कुश्ती संघ की ओर से टेक्निकल ऑफिशल नियुक्त किया गया था. साथ ही, जिले के दो सीनियर खिलाड़ी अतुल आनंद और गोलू यादव ने भी टेक्निकल ऑफिशल का कार्य किया. बालिका टीम के कोच के रूप में ईशा कुमारी, मिस्टी कुमारी, पल्लवी कुमारी, सुदामा कुमारी, सलोनी कुमारी और बालक टीम के कोच के रूप में राहुल कुमार यादव, खूबलाल यादव, विकास शर्मा, सूरज कुमार यादव, और रोहित कुमार टीम के साथ गए थे.

अंडर-14 बालिका वर्ग में उपलब्धियां

  • 30 किलो वजन वर्ग: मुस्कान परवीन ने स्वर्ण पदक
  • 36 किलो वजन वर्ग: समा परवीन ने कांस्य पदक
  • 42 किलो वजन वर्ग: शालिनी कुमारी ने स्वर्ण पदक
  • 58 किलो वजन वर्ग: साक्षी कुमारी ने कांस्य पदक
  • 62 किलो वजन वर्ग: परी अवध्या ने कांस्य पदक

अंडर-14 बालक वर्ग में उपलब्धियां

  • 35 किलो वजन वर्ग: अमन शर्मा ने कांस्य पदक
  • 48 किलो वजन वर्ग: रवि कुमार ने रजत पदक
  • 57 किलो वजन वर्ग: सिद्धार्थ रंजन ने स्वर्ण पदक
  • 62 किलो वजन वर्ग: आशुतोष भारती ने रजत पदक
  • 68 किलो वजन वर्ग: प्रिंस कुमार ने स्वर्ण पदक

अंडर-17 बालक वर्ग (फ्रीस्टाइल)

  • 45 किलो वजन वर्ग: प्रिंस गिरी ने रजत पदक
  • 55 किलो वजन वर्ग: आकाश कुमार ने कांस्य पदक
  • 60 किलो वजन वर्ग: मिथुन कुमार ने कांस्य पदक
  • 80 किलो वजन वर्ग: अनुपम भारती ने स्वर्ण पदक
  • 92 किलो वजन वर्ग: अंकित गुप्ता ने रजत पदक

अंडर-17 बालक वर्ग (ग्रीको रोमन)

  • 45 किलो वजन वर्ग: चंदन कुमार ने कांस्य पदक
  • 48 किलो वजन वर्ग: सिद्धार्थ कुमार ने रजत पदक
  • 51 किलो वजन वर्ग: सूरज यादव ने कांस्य पदक
  • 71 किलो वजन वर्ग: चंदन यादव ने कांस्य पदक
  • 92 किलो वजन वर्ग: सूरज कुमार ने स्वर्ण पदक
  • 110 किलो वजन वर्ग: आयुष कुमार ने स्वर्ण पदक

अन्य उपलब्धियां
अंडर-19 और अंडर-14 बालक/बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने विभिन्न वजन वर्गों में पदक जीते. योगासन प्रतियोगिता में भी कोडरमा के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया.

Tags: Jharkhand news, Kodarma news, Latest hindi news, Local18

FIRST PUBLISHED :

October 11, 2024, 10:43 IST

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article