![khesari lal yadav](https://static.indiatv.in/khabar-global/images/new-lazy-big-min.jpg)
भोजपुरी गानों का क्रेज इन दिनों हर जगह देखने को मिल रहा है। देश-विदेश में लोग इन गानों को खूब पसंद भी कर रहे हैं और जब बात खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी की हो तो क्या कहने, हर कोई उनकी केमिस्ट्री का दीवाना है। उनका एक गाना 'छूवे दा बदन' फिर से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। 2023 में रिलीज हुआ ये गाना 2 साल से लोगों के बीच में छाया हुआ है। इस गाने में खेसारी और आम्रपाली की जोड़ी देखने लायक है। उनकी हॉट केमिस्ट्री ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। गाने में आम्रपाली गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनके डांस मूव्स इतने शानदार हैं कि आप अपनी नजरें उनसे हटा नहीं पाएंगे। खेसारी भी अपने अंदाज में कहर ढाते दिखाई दे रहे हैं।
खेसारी-आम्रपाली के गाने में मचाई धूम
इस सुपरहिट गाने को खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ने गाया है। छोटे बाबा ने इसका म्यूजिक कंपोज किया है और सुमित सिंह चंद्रवंशी ने इसके बोल लिखे हैं। इस गाने को अब तक 55 करोड़ 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और अभी भी यह गिनती बढ़ता ही जा रहा है। इसे 5 लाख 27 हजार से ज्यादा लाइक भी मिल चुके हैं। गाने के वीडियो में खेसारी और आम्रपाली के बीच की केमिस्ट्री बहुत ही खूबसूरत लग रही है।
भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी
खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का रोमांटिक गाना 'छूवे दा बदन' पर उनके फैंस कमेंट में उनकी तारीफ कर रहे हैं। खेसारी की आवाज और कॉमेडी के सभी मुरीद हैं और आम्रपाली की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद हैं। ये हिट जोड़ी जब भी अपने गाने लेकर आते हैं तो धमाका कर देते हैं।