Agency:News18 Madhya Pradesh
Last Updated:February 07, 2025, 06:32 IST
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है. भोपाल समेत कई शहरों के दिन के तापमान में भारी गिरावट देखी गई. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ शहरों में शीत लहर का अलर्ट जार...और पढ़ें
भोपाल में चक्रवात के चलते दिन में ठंडी हवाओं का दौर देखने को मिला है.
हाइलाइट्स
- भोपाल में ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट।
- मध्य प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी।
- ग्वालियर, रायसेन, खजुराहो में तापमान में भारी गिरावट।
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है. फरवरी की शुरुआत में तेज धूप और गर्मी ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया था, लेकिन अब ठंडी हवाओं के चलते दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है. बुधवार-गुरुवार की रात प्रदेश के अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. राजधानी भोपाल में गुरुवार सुबह से सर्द हवाएं चलती रहीं, जिससे रात में ठंड बढ़ गई.
पिछले तीन दिनों से ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश और बूंदाबांदी हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखा गया है. अगले दो दिनों तक प्रदेश का मौसम इसी प्रकार बना रहने की संभावना है. बुधवार-गुरुवार की रात सागर जिले में न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक 7.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा ग्वालियर में 7 डिग्री, रायसेन में 6.7 डिग्री, खजुराहो में 6.2 डिग्री और रतलाम में 5.5 डिग्री की गिरावट हुई.
इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को निवाड़ी, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, राजगढ़, शाजापुर और छतरपुर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. वहीं धार, झाबुआ, रायसेन, विदिशा, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, गुना, दतिया, अशोकनगर और आगर में हल्की शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल सकता है.
कैसा रहा फरवरी का मौसम
पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो फरवरी का मौसम जनवरी के समान ही होता है. तापमान की बात करें तो फरवरी का न्यूनतम तापमान 11 फरवरी 1950 को 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं अधिकतम तापमान 22 फरवरी 2006 को 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था.
तेजी से गिरा रात का पारा
प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में शाजापुर जिले के गिरवर शहर की रात सबसे ठंडी रही. यहां पारा 5.4 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा खजुराहो (छतरपुर)/राजगढ़ में 7 डिग्री, ग्वालियर में 8 डिग्री, मरूखेड़ा (नीमच) में 8.2 डिग्री और सागर में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
शहर | अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
भोपाल | 25.8/10.8 | 124 |
इंदौर | 23.5/13.4 | 96 |
जबलपुर | 23.8/13.4 | 113 |
ग्वालियर | 25.4/08 | 108 |
उज्जैन | 25/11.2 | 71 |
Location :
Bhopal,Madhya Pradesh
First Published :
February 07, 2025, 06:32 IST