![कामेश्वर चौपाल का निधन](https://static.indiatv.in/khabar-global/images/new-lazy-big-min.jpg)
कामेश्वर चौपाल का दिल्ली में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा था। अगस्त 2024 को इसी अस्पताल में किडनी का ट्रांसप्लांट कराया गया था।
प्रथम कार सेवक का मिला था दर्जा
कामेश्वर चौपाल बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले थे। वह राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और पूर्व विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। कामेश्वर ने राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी। राष्ट्रीय स्वंय सेवक (RSS) ने प्रथम कार सेवक का दर्जा भी दिया था।