Agency:News18 Jharkhand
Last Updated:February 01, 2025, 06:09 IST
Jharkhand Weather Update Today: झारखंड के मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है. एक तरफ आसमान साफ होने के कारण कड़ी धूप खिल रही है तो वहीं न्यूनतम तापमान भी उछाल मार रहा है. जानें इस बदलाव के संकेत...
झारखंड में तेजी से बदल रहा मौसम. जानें अपडेट
हाइलाइट्स
- झारखंड में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू
- दोपहर में धूप खिलने से स्वेटर की जरूरत नहीं
- राज्य में आज का मौसम शुष्क रहेगा
रांची. झारखंड की राजधानी रांची में बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो दोपहर में अच्छी खासी धूप रही. लोगों को हल्की गर्मी भी लगी. न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई. कुछ ऐसा ही मौसम प्रदेश के अन्य जिलों में देखने को मिला. वहीं, शनिवार के मौसम की बात करें तो आज भी लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलती दिख रही है .
रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, फिलहाल हिमालय रीजन में बर्फबारी नहीं है. उत्तर भारत में भी ठंड में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. इसका असर राज्य में देखा जा रहा है. न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी आज भी संभव है. न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहने का संभावना है. यही कारण है कि अब इतनी ठंड नहीं लगेगी.
राज्य में आज ऐसी रहेगी स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार, आज का मौसम शुष्क ही रहेगा. लेकिन, दोपहर में धूप खिलेगी. आसमान साफ रहेगा. इससे लोगों को दोपहर में स्वेटर की शायद जरूरत न पड़े. क्योंकि कनकनी हवा भी चलने की संभावना नहीं है. वहीं, न्यूनतम तापमान में भी उछाल से शाम में लोगों को इतनी ठंड महसूस नहीं होगी. यह स्थिति फिलहाल पूरे राज्य में बनी रहेगी.
जिलों का संभावित तापमान
संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 28 व न्यूनतम 14 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 29 डिग्री व न्यूनतम 16 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 30 डिग्री व न्यूनतम 15 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 31 व न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.
Location :
Ranchi,Jharkhand
First Published :
February 01, 2025, 06:09 IST