![दिल्ली में आज मौसम](https://static.indiatv.in/khabar-global/images/new-lazy-big-min.jpg)
नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम साफ है। दिन में धूप निकल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 से 24°C और न्यूनतम तापमान 8 से 10°C के बीच है। अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 18 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा से हवा चली। दिल्ली में आज भी 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। सुबह के साथ हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटे से कम रहेगी और इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी।
दिल्ली में अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में रविवार और सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सतही हवाएं चलेगी। सुबह के समय 6 किमी प्रति घंटे से कम हवा की रफ्तार रहेगी। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी। सुबह धुंध रहने की संभावना है। दोपहर के समय हवा की गति 10-12 किमी प्रति घंटे हो सकती है। शाम को हवा की गति 4 किमी प्रति घंटा से कम हो जायेगी। सोमवार को दिल्ली में रात के समय स्मॉग/धुंध छाने की संभावना है।
बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 60 प्रतिशत रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 167 रहा जो मध्यम श्रेणी में आता है।