'न्यूनतम तापमान में कमी और आसमान में छाए रहेंगे बादल...', ऐसा रहेगा आज का मौसम

2 hours ago 1

Agency:News18 Jharkhand

Last Updated:February 04, 2025, 09:20 IST

Deoghar Weather Update: पिछले 24 घंटे की तुलना में आज मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 02 डिग्री की कमी होने वाली है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है. ...और पढ़ें

X

प्रतीकात्मक

प्रतीकात्मक तस्वीर

हाइलाइट्स

  • देवघर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री कम होगा
  • अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा
  • आंशिक बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना नहीं

देवघर. देवघर सहित झारखंड का मौसम शुष्क बना हुआ है. लोगों को ठंड से राहत मिल रही है. देवघर में आज अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं है. जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट की संभावना है. इससे शाम में अधिक ठंड का अनुभव हो सकता है. सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. IMD ने मौसम के ताजा हाल को लेकर अपडेट जारी किया है.

क्या कहते है मौसम वैज्ञानिक…
देवघर जिले के कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थापित मौसम वैज्ञानिक सावन चटर्जी ने लोकल 18 को बताया कि देवघर में आज सुबह कोहरे का चादर दिखा. इसके साथ ही आंशिक बादल भी छाए रहे. पिछले 24 घंटे की तुलना में आज मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 02 डिग्री कमी आने वाली है. आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं, हवा की रफ्तार में कमी देखी जाएगी. हवा 2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी. अगले कुछ दिनों तक आंशिक बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं हैं.

कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम वैज्ञानिक सावन चटर्जी ने आगे बताया कि देवघर जिले में आज सुबह का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. वहीं, दोपहर में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री रहने वाला है. न्यूनतम तापमान 11 से 12डिग्री के आसपास रहने वाला है. जिस वजह से दोपहर में थोड़ी गर्मी का एहसास हो सकता है. रात के वक्त देवघर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जिस वजह से रात में हल्की ठंड का एहसास होगा.

Location :

Deoghar,Jharkhand

First Published :

February 04, 2025, 09:20 IST

homejharkhand

'न्यूनतम तापमान में कमी और आसमान में छाए रहेंगे बादल...', ऐसा रहेगा आज का मौसम

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article