Agency:News18 Bihar
Last Updated:February 12, 2025, 06:23 IST
Bihar Weather Update : पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार अब मौसम में बदलाव हो रहा है. तापमान में गिरावट और कोहरे का असर बढ़ने वाला है. इसको देखते हुए कई जिलों में अलर्ट जारी किया ...और पढ़ें
बदलेगा बिहार का मौसम, बढ़ेगी ठंड
हाइलाइट्स
- पछुआ हवाओं से बिहार में ठंड बढ़ी.
- चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया में घना कोहरा.
- उत्तर बिहार के 8 जिलों में येलो अलर्ट.
पटना. पिछले दिनों तेज धूप और सुस्त पड़ी पछुआ हवा की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी. लोगों के पसीने छूट रहे थे लेकिन अब इसमें गिरावट होने की स्थिति बन रही है. पछुआ हवा की रफ्तार तेज हुई है. इसीलिए धूप खत्म होते ही लोगों को हल्की कनकनी महसूस हो रही है. आज से इस कनकनी में बढ़ोतरी होने वाली है. इसके साथ ही हिमालय के तराई वाले जिलों में एक बार फिर से कोहरे की सफेद चादर देखने को मिल रही है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार अब मौसम में बदलाव हो रहा है. तापमान में गिरावट और कोहरे का असर बढ़ने वाला है. इसको देखते हुए कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.
पछुआ हवा तेज, बढ़ेगी कनकनी
वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण असम के ऊपर बना हुआ है. जेट स्ट्रीम की हवाएं भी पूर्वोत्तर भारत पर हावी है. इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के जिलों खास तौर पर तराई वाले जिलों में घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है. धूप खिली रहेगी लेकिन पछुआ हवा की रफ्तार तेज रहेगी. इस वजह से तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का पूर्वानुमान है. सूरज ढलते ही लोगों को कनकनी महसूस होगी. हवा का बहाव तेज रहेगा. बिहार के उत्तरी भाग के 08 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
आज कैसा रहेगा मौसम
आज यानी 12 फरवरी को सुबह के समय हिमालय के तराई वाले जिलों जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है. इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. दिन में धूप का असर बना रहेगा. साथ ही, तेज पछुआ हवा भी चलती रहेगी. इस वजह से धूप में नमी देखने को मिलेगी. सूरज ढलते ही पछुआ हवा कनकनी में वृद्धि करेगी. इस वजह से तापमान में गिरावट होने का पूर्वानुमान है.
आज दिन का अधिकतम तापमान 24°C से 28°C के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 10°C से 12°C के बीच रहना का पूर्वानुमान है.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान | AQI |
पटना | 27.7 | 14.7 | 245 |
मुजफ्फरपुर | 26.8 | 14.6 | 247 |
गया | 29.6 | 12.2 | 120 |
पूर्णिया | 28.4 | 12.3 | 180 |
भागलपुर | 28.8 | 11.8 | 162 |
पश्चिम चंपारण | 26 | 13.8 | 213 |
बक्सर | 29.7 | 11.9 | 183 |
डेहरी | 28.8 | 9.8 | 176 |
क्या कहते हैं यह आंकड़े
11 फरवरी को बिहार के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखी गई. इस दिन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.8°C मधुबनी और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.8°C बांका में दर्ज हुआ. आज से तापमान में गिरावट होने की संभावना है. पछुआ हवा की वजह से हल्की कनकनी महसूस हो सकती है.
Location :
Patna,Patna,Bihar
First Published :
February 12, 2025, 06:23 IST