![BSE, NSE, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market](https://static.indiatv.in/khabar-global/images/paisa-new-lazy-big-min.jpg)
Share Market Opening 11th February, 2025: भारतीय शेयर बाजार ने आज गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 105.36 अंकों की गिरावट के साथ 76,188.24 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 21.00 अंकों के नुकसान के साथ 23,050.80 अंकों पर खुला। बताते चलें कि मंगलवार को बाजार ने फ्लैट शुरुआत की थी। लेकिन ये फ्लैट शुरुआत समय के साथ-साथ भयानक गिरावट में तब्दील होती चली गई। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1018.20 अंकों की गिरावट के साथ 76,293.60 अंकों पर और निफ्टी 309.80 अंकों की गिरावट के साथ 23,071.80 अंकों पर बंद हुआ था।
सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव वाले सेंसेक्स के शेयर
बुधवार को सुबह 09.17 बजे तक सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी की 15 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में थे। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 25 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और 24 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि 1 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड कर रहा था। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 1.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।
ये खबर अभी अपडेट हो रही है...