फरवरी में ही गर्मी की एंट्री? झारखंड में बढ़ने लगा तापमान, हैरान करेगा ये अपडेट

3 hours ago 2

Agency:News18 Jharkhand

Last Updated:February 02, 2025, 06:12 IST

Jharkhand Weather Update Today: झारखंड के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. मानों ठंड ने प्रदेश से विदाई ले ली हो. फरवरी की शुरुआत में ही अधिकतम-न्यूनतम तापमान चढ़ने लगा है. जानें अपडेट...

X

झारखंड

झारखंड में बढ़ने लगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान. जानें अपडेट

हाइलाइट्स

  • झारखंड में तापमान में वृद्धि, फरवरी में गर्मी का एहसास
  • राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में गर्माहट
  • आज भी अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव

रांची. बीते 24 घंटे के दौरान झारखंड के तापमान में परिवर्तन देखने को मिला है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है, जिससे गर्माहट का एहसास शुरू हो गया है. राजधानी रांची की बात करें तो यहां मौसम शुष्क रहा. दिन में आंशिक बादल की वजह से हल्की ठंड का एहसास हुआ. वहीं, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की वजह से रात में गर्माहट महसूस हुई. यही हाल करीब अन्य जिलों का भी रहा.

रविवार के मौसम की बात करें तो आज भी न्यूनतम व अधिकतम तापमान में अच्छी खासी बढ़ोतरी संभव है. रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आंशिक बादल छाने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. वहीं, पश्चिमी ठंडी हवा व हिमालय में बर्फबारी भी नहीं देखी जा रही है. इस वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी संभव है. यानी दिन में हल्की गर्माहट व रात में ठंड से राहत मिलेगी.

आज 2-3 डिग्री बढ़ेगा पारा
मौसम विभाग की मानें तो राज्य के दक्षिणी क्षेत्र जैसे सरायकेला खरसावां, पश्चिमी व पूर्वी सिंगभूम में सुबह में हल्का कोहरा देखने को मिलेगा. हालांकि, दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे व शीतलहर चलने की कोई संभावना नहीं है. न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव संभव नहीं है. वहीं, अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है, जिससे दिन में भी लोगों को गर्मी लग सकती है. माना जा रहा है कि फरवरी में गर्मी पांव पसार रही है.

जिलों का संभावित तापमान
संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 28 व न्यूनतम 14 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 29 डिग्री व न्यूनतम 16 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 30 डिग्री व न्यूनतम 15 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 31 व न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

Location :

Ranchi,Jharkhand

First Published :

February 02, 2025, 06:12 IST

homejharkhand

फरवरी में ही गर्मी की एंट्री? झारखंड में बढ़ने लगा तापमान, हैरान करेगा ये अपडेट

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article