दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हुए कई हमलों का जिक्र किया है। केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त के सामने कई मांगे रखी हैं।
केजरीवाल ने चिट्ठी में रखी ये मांगे
- नई दिल्ली विधानसभा में इंडिपेंडेट इलेक्शन आब्जर्वर नियुक्त किए जाएं
- चुनाव आयोग AAP वॉलेंटियर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करें
- ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार पुलिस वालें तुरंत सस्पेंड किया जाए
- हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए
इनपुट- अनामिका गौर