Agency:News18 Bihar
Last Updated:February 07, 2025, 06:36 IST
Bihar Weather Report: वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 08 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों को प्रभावित करने की संभावना है. तेज उत्तर पश्चिमी हवाओं का प्रवाह अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा...और पढ़ें
बढ़ी ठंड
title=तेज बर्फीली पछुआ हवा ई वजह से ब
बढ़ी ठंड />
तेज बर्फीली पछुआ हवा ई वजह से ब
बढ़ी ठंड
पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज गर्मी वाला बना हुआ था. लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव नजर आ रहा है. बुधवार शाम से हवा की रफ्तार में बढ़ोतरी और ठंडापन महसूस होने लगी थी. गुरुवार को इसमें बढ़ोतरी देखी गई. तेज रफ्तार में बर्फीली पछुआ हवा का बहाव भी जारी है. इस वजह से सुबह और शाम में लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है.
दिन में भी ठंडक बनी हुई है लेकिन तेज धूप से थोड़ी राहत मिली. मौसम का यह रूप अगले कुछ दिनों तक जारी रहने का पूर्वानुमान है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार हिमालय के तराई वाले जिलों में घना कोहरा जबकि तेज पछुआ हवा का बहाव आगे कुछ दिनों तक जारी रहने का पूर्वानुमान है.
ठंड का यह क्लाइमेक्स
वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 08 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों को प्रभावित करने की संभावना है. तेज उत्तर पश्चिमी हवाओं का प्रवाह अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा. इस वजह से ठंड का अनुभव होगा. हिमालय के तराई से सटे जिलों में सुबह के समय घने स्तर का कोहरा छाया रहेगा. तापमान में तीन से 5°C की गिरावट होने का पूर्वानुमान है. दिन में तेज धूप रहने के बावजूद भी हवा में ठंडक बनी रहेगी. मौसम को स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह ठंड का क्लाइमैक्स है.
आज कैसा रहेगा मौसम
आज यानी 07 फरवरी को सुबह के समय पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों में घने स्तर का कोहरा छाया हुआ है. कल भी इन जिलों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा. दिन में धूप खिली रहेगी. लेकिन तेज पछुआ हवा का बहाव भी बना रहेगा. इस वजह से धूप में नमी बनी रहेगी. सूरज ढलते ही ठंड में बढ़ोतरी होगी और लोगों को कनकनी का एहसास होगा. दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी रहने का पूर्वानुमान है. अगले 2 दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में कम तापमान के साथ मध्यम से तेज़ गति की पछुआ हवा चलने के प्रभाव से सुबह के समय पवन ठिठुरन रहने की संभावना है.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
जिला | अधिकतम ताप | न्यूनतम ताप | AQI |
पटना | 25 | 15.6 | 129 |
मुजफ्फरपुर | 24.6 | 15.1 | 124 |
गया | 27.5 | 15 | 130 |
पूर्णिया | 25.4 | 16 | 113 |
भागलपुर | 26 | 16. 8 | 120 |
पश्चिम चंपारण | 23.8 | 12.3 | 129 |
बक्सर | 24.6 | 13 | 112 |
डेहरी | 27 | 13.4 | 151 |
क्या कहते हैं यह आंकड़े
5 फरवरी के मुकाबले 06 फरवरी को बिहार के अधिकतम तापमान में 5°C तक की गिरावट दर्ज की गई. दिन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.1°C औरंगाबाद में दर्ज किया हुआ. रात का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6°C मोतिहारी में दर्ज हुआ. बर्फीली हवाओं की वजह तापमान में गिरावट जारी है. अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही हाल रहेगा.
First Published :
February 07, 2025, 06:36 IST