![Numerology](https://static.indiatv.in/khabar-global/images/new-lazy-big-min.jpg)
Numerology 12 February 2025: आज माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और बुधवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज शाम 7 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 7 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जायेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 36 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज माघी पूर्णिमा है। इसके अलावा आज रात 9 बजकर 56 मिनट पर सूर्य कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
- मूलांक 1- दूसरों के सामने खुलकर अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, लोग आपकी बात मानेंगे। साथ ही करियर से जुड़ी खुशखबरी आज मिल सकती है।
- मूलांक 2- आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा, जीवनसाथी उपहार देंगे। साथी के साथ अच्छा समय बिताने का भी मौका मिलेगा।
- मूलांक 3- आपने जिस काम की शुरुआत काफी समय पहले की थी, आज वो पूरा हो जायेगा। अटके हुए कार्य भी आज के दिन पूरे हो सकते हैं।
- मूलांक 4- आज हौसला बुलंद रहने से आप कुछ ऐसा करेंगे जो अन्य लोगों के लिए कठिन है।
- मूलांक 5- किसी बात को लेकर आप सोच-विचार करेंगे, माता जी से मन की बात शेयर करेंगे।
- मूलांक 6- आज बेटे की मेहनत रंग लाएगी, बेटे को करियर में बड़ी सफलता मिलने से गर्व होगा।
- मूलांक 7- आज का दिन किसी से चल रही अनबन दूर करने के लिए बढ़िया है, आप कोशिश कर सकते हैं।
- मूलांक 8- आज आप किसी उच्च अधिकारी से मिलकर अपनी कार्य योजना पर विचार करेंगे।
- मूलांक 9-आपका स्वभाव ईमानदार व निश्छल होने के कारण लोग आपको पसंद करेंगे।
इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं-
उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Magh Purnima 2025: पूर्णिमा पर कुछ इस तरह करें भगवान भोलनाथ की पूजा, दूर हो जाएगी सारी विपदा