Last Updated:February 11, 2025, 06:34 IST
International Day of Women and Girls successful Science: साइंस और इंजीनियरिंग के फील्ड में महिलाओं की संख्या बढ़ाने के लिए इस साल 10वां इंटरनेशनल डे ऑफ वुमेन एंड गर्ल्स इन साइंस मनाया जा रहा है. इस साल का थीम 'अनपैक...और पढ़ें
![दुनिया की एकमात्र महिला साइंटिस्ट जिन्होंने जीते दो नोबेल, ऐसे हुई मौत दुनिया की एकमात्र महिला साइंटिस्ट जिन्होंने जीते दो नोबेल, ऐसे हुई मौत](https://images.news18.com/ibnkhabar/uploads/2025/02/International-Day-of-Women-and-Girls-in-Science-2025-02-e54c6529c0ac6b11e546ebeefee9b4ae.jpg?impolicy=website&width=640&height=480)
Women In Science: साइंस की दुनिया में महिलाओं का जबर्दस्त योगदान है.
International Day of Women and Girls successful Science: यूनेस्को का कहना है कि 21वीं सदी में साइंस डायनेमिक, कोलैबरेटिव और विविधतापूर्ण है. यह लैब से परे वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए एक शक्तिशाली टूल के रूप में कार्य करता है. इस साल 10वां ‘इंटरनेशनल डे ऑफ वुमेन एंड गर्ल्स इन साइंस’ मनाया जा रहा है. जिसका थीम ‘अनपैकिंग STEM करियर : साइंस में उनकी आवाज’ है.
‘इंटरनेशनल डे ऑफ वुमेन एंड गर्ल्स इन साइंस’ दिवस हर साल 11 फरवरी को मनाया जाता है. इसका मकसद साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स के फील्ड में महिलाओं पूर्ण और समान पहुंच और भागीदारी बढ़ाना है. यह दिन पूरी दुनिया को STEM क्षेत्रों में लैंगिक समानता के महत्व की याद दिलाता है. आइए जानते हैं सांइस में महिलाओं के योगदान पर जनरल नॉलेज.
प्रश्न-1. किस महिला साइंटिस्ट को पहली बार मिला नोबेल पुरस्कार?
उत्तर- मैरी क्यूरी साइंस का नोबेल पुरस्कार हासिल करने वाली पहली महिला साइंटिस्ट थीं. उन्हें साल 1903 में फिजिक्स और 1911 में केमिस्ट्री के लिए नोबेल पुरस्कार मिला.
प्रश्न-2.मैरी क्यूरी को किस खोज के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था?
उत्तर- साल 1903 में बेकेरल द्वारा खोजे गए स्वतःस्फूर्त विकिरण पर उनके अध्ययन के लिए दिया गया. दूसरा नोबेल 1911 में रेडियोधर्मिता पर काम करने के लिए मिला. वह साइंस का दो नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली महिला साइंटिस्ट हैं. उनकी मृत्यु अप्लास्टिक पर्निशियस एनीमिया से 1934 में हुई थी। यह उनके काम के दौरान विकिरण के संपर्क में आने के बाद हुआ था.
प्रश्न-3.भारत की पहली महिला डॉक्टर और वेस्टर्न मेडिसिन की प्रैक्टिशनर कौन थीं?
उत्तर- भारत की पहली महिला चिकित्सक कादंबिनी गांगुली थीं.
प्रश्न-4.अंतरिक्ष में यात्रा करने वाली भारत पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कौन थी और किस वर्ष?
उत्तर- कल्पना चावला ने साल 1997 में स्पेश शटल कोलंबिया से अंतरिक्ष की यात्रा की थी.
प्रश्न-5.चार्ल्स बैबेज के प्रारंभिक मैकेनिकल जनरल पर्पज कंप्यूटर, एनालिटिकल इंजन पर अपने काम के लिए “प्रथम कंप्यूटर प्रोग्रामर” के रूप में किसे जाना जाता है?
उत्तर- एडा लवलेस (जन्म 10 दिसंबर, 1815, पिकाडिली टेरेस, मिडलसेक्स (अब लंदन में), वह एक मैथमेटिशियन और चार्ल्स बैबेज की सहयोगी थीं. उन्हें पहली कंप्यूटर प्रोग्रामर कहा जाता है.
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
February 11, 2025, 06:34 IST