![आज का अंक ज्योतिष](https://static.indiatv.in/khabar-global/images/new-lazy-big-min.jpg)
Numerology 11 February 2025: आज माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 6 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 1 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
- मूलांक 1- आज समाज में आपके कार्यों की वजह से मान-सम्मान बढ़ेगा, आप गर्व महसूस करेंगे।
- मूलांक 2- संतान की अच्छी जॉब लगने से घर में उत्सव सा माहौल बना रहेगा।
- मूलांक 3- आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे इससे आपको अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं।
- मूलांक 4- आज आप फालतू की बहस करने से बचेंगे तो आपका समय बचेगा और आपका मन शांत रहेगा।
- मूलांक 5- वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा साथ ही व्यस्तता भी बढ़ेगी।
- मूलांक 6- आज आपकी संतान आपके किसी काम में मदद करेगी इससे आपको अच्छा लगेगा।
- मूलांक 7- आज प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। आपका काम आसानी से हो जाएगा।
- मूलांक 8- आज जीवनसाथी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे, इससे आपका मन प्रसन्न होगा।
- मूलांक 9-आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, साथ ही आज शत्रु आपके कार्य कौशल को देखकर नतमस्तक होंगे।
इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं-
उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-