AAP, BJP या कांग्रेस, मॉडल टाउन में कौन मारेगा बाजी? रिजल्ट का पल-पल अपडेट

3 hours ago 2

Last Updated:February 08, 2025, 05:50 IST

Model Town Chunav Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मॉडल टाउन से आप के अखिलेश पति त्रिपाठी, भाजपा के अशोक गोयल और कांग्रेस के कुंवर करण सिंह मैदान में हैं. 2020 में त्रिपाठी ने भाजपा के कपिल मिश्रा को हराय...और पढ़ें

AAP, BJP या कांग्रेस, मॉडल टाउन में कौन मारेगा बाजी? रिजल्ट का पल-पल अपडेट

मॉडल टाउन विधानसभा सीट पर मुकाबला पिछले चुनावों से काफी अलग रहा.

हाइलाइट्स

  • मॉडल टाउन से आप के अखिलेश त्रिपाठी मैदान में हैं.
  • भाजपा के अशोक गोयल और कांग्रेस के करण सिंह भी उम्मीदवार हैं.
  • 2020 में त्रिपाठी ने भाजपा के कपिल मिश्रा को हराया था.

Model Town Chunav Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव का दंगल समाप्त हो चुका है. 5 फरवरी को मतदान होने के बाद अब लोगों को रिजल्ट का इंतजार है. दिल्ली चुनाव में 70 सीटों पर मुकाबला त्रिकोणिय है. 70 विधानसभा सीटों में शामिल मॉडल टाउन से इस बार आप ने मौजूदा विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को टिकट दिया है. भाजपा के टिकट पर अशोक गोयल तो कांग्रेस के टिकट पर कुंवर करण सिंह मैदान में हैं.

दिल्ली की राजनीति ने साल 2013 में एक बड़ी करवट ली. आम आदमी पार्टी (AAP) का उदय हुआ था और पहली बार वह दिल्ली में चुनाव लड़ रही थी. मॉडल टाउन विधानसभा सीट पर मुकाबला पिछले चुनावों से काफी अलग रहा. चुनाव नतीजे आए तो भाजपा को जीत मिली लेकिन उसे टक्कर नई-नवेली पार्टी AAP से मिली. AAP के अखिलेश पति त्रिपाठी ने भाजपा के अशोक गोयल को 7875 वोट से हरा दिया था.

साल 2015 में दिल्ली में फिर से विधानसभा चुनाव कराने की जरूरत पड़ी. इस चुनाव में मॉडल टाउन सीट पर आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर थी. AAP ने इस चुनाव में फिर से बाजी मारी आप के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अखिलेश पति त्रिपाठी को 54628 वोट मिले, जबकि भाजपा के विवेक गर्ग को 37922 वोट मिले.

2020 चुनाव में AAP ने लगाई हैट्रिक
साल 2020 के विधानसभा चुनाव में AAP ने पूरी दिल्ली में जबरदस्त जनादेश हासिल किया. इस साल AAP को 70 में से 62 सीटों पर जीत मिली. AAP आप के मौजूदा विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को ही जीत मिला. आप ने भाजपा के एक प्रमुख चेहरे कपिल मिश्रा को हरा दिया था. अखिलेश पति त्रिपाठी को 52,665 और कपिल मिश्रा को 41,532 वोट मिले.

First Published :

February 08, 2025, 05:50 IST

homedelhi-ncr

AAP, BJP या कांग्रेस, मॉडल टाउन में कौन मारेगा बाजी? रिजल्ट का पल-पल अपडेट

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article