गलोई जाट विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम - नांगलोई जाट विधानसभा सीट दिल्ली के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। नांगलोई जाट एक GEN सीट है। AAP, BJP इस निर्वाचन क्षेत्र में मुख्य दल हैं। 5 फरवरी को इस सीट के लिए वोट डाले गए थे। 8 फरवरी यानी आज चुनाव के परिणाम भी आ जाएंगे। देखने वाली बात ये होगी कि इस सीट पर क्या आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट रघुविंदर शौकीन इस बार अपनी जीत की हैट्रिक लगा पाते हैं या नहीं। पिछले दो चुनावों के परिणामों को देखा जाए तो नांगलोई जाट से आम आदमी पार्टी की ओर से रघुविंदर शौकीन इस सीट पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं। इस बार क्या BJP आम आदमी पार्टी के इस किले को ध्वस्त कर पाएगी या नहीं।
2020 का चुनाव परिणाम
2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP के रघुविंदर शौकीन ने 11,624 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें उस वक्त 49.21 % वोट शेयर के साथ 74,444 वोट मिले थे। उन्होंने BJP की उम्मीदवार सुमन लता को हराया था, जिन्हें 62,820 वोट (41.53 %) मिले थे।
2015 का चुनाव परिणाम
अगर बात करें साल 2015 के विधानसभा चुनाव की तो इस साल भी रघुविंदर शौकीन ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 2015 के विधानसभा चुनाव में रघुविंदर शौकीन को 54.64 % वोट शेयर के साथ 83,259 वोट मिले थे। उन्होंने BJP के उम्मीदवार मनोज कुमार शौकीन को बड़े अंतर 37024 वोटों से हराया था। मनोज कुमार शौकीन को इस चुनाव में 46,235 वोट (30.34 %) मिले थे।
किन उम्मीदवारों की किस्मत लगी दांव पर
नांगलोई जाट विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से अपने पुराने कैंडिडेट रघुविंदर शौकीन को टिकट दिया था। वहीं, BJP ने मनोज कुमार शौकीन पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। जबकि कांग्रेस ने रोहित चौधरी को इस बार चुनावी मैदान में उतारा था।