Rajinder Nagar Seat Election Results: राजिंदर नगर सीट पर कौन जीत रहा है? यहां देखें लाइव अपडेट्स

3 hours ago 2
Rajinder Nagar Assembly Constituency Election Result Image Source : INDIA TV GFX राजिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र का चुनावी परिणाम

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज नतीजों का दिन है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के आज नतीजे सामने आ जाएंगे। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है। ऐसे में राजिंदर नगर विधानसभा सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला हो रहा है। यहां आम आदमी पार्टी से दुर्गेश पाठक चुनावी मैदान में हैं। बीजेपी से उमंग बजाज चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस से विनीत यादव चुनावी मैदान में हैं। मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। 

इस सीट से राघव चड्ढा भी बने थे विधायक

दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की बांसुरी स्वराज सांसद हैं। राजिंदर नगर विधानसभा सीट से पहले राघव चड्ढा चुनाव लड़ते थे, जो कि अब आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं।

2015 में दुर्गेश पाठक ने दर्ज की थी जीत

राजिंदर नगर विधानसभा सीट में साल 2022 में उपचुनाव हुआ था। तब आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने बीजेपी के राजेश भाटिया को हराया था। दुर्गेश पाठक की चुनावी जीत का मार्जिन 11,555 वोट था।

राघव चड्ढा ने 20 हजार वोटों से दर्ज की थी जीत

2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से राघव चड्ढा ने जीत दर्ज की थी। राघव चड्ढा ने बीजेपी के उम्मीदवार आरपी सिंह को 20,058 वोटों से हराया था। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के नेता विजेंदर गर्ग विजय ने यहां से जीत दर्ज की थी। विजेंदर गर्ग विजय ने बीजेपी के उम्मीदवार आरपी सिंह को 20,051 वोटों से हराया था।

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article