इस साल होली पर लग रहा है चंद्रग्रहण और ब्लड मून, यहां जानिए सूतक का समय

2 hours ago 1

Blood satellite eclipse 2025 : हर साल फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर रंगों का पर्व होली मनाया जाता है. इस साल होली 14 मार्च को है. लेकिन इस साल होली पर चंद्रग्रहण का साया मंडरा रहा है. जिसके कारण लोग थोड़ा चिंतित है कि आखिर रंगों के इस पर्व को कैसे मनाया जाएगा. इसी को लेकर हमारा आज का आर्टिकल है. आपको बता दें कि भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 27 मिनट से उप छाया ग्रहण शुरू होगा. सुबह 10 बजकर 39 मिनट तक आंशिक हो जाएगा और सुबह 11 बजकर 56 मिनट तक पूर्ण चंद्रग्रहण (ब्लड मून) के रूप में समाप्त हो जाएगा. 

Total Lunar eclipse 2025 : मार्च की इस तारीख को आसमान में नजर आएगा 'लाल चंद्रमा'

भारतीयों के लिए खुशी की बात ये है कि साल का पहला चंद्रग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा और आप रंगों का पर्व आसानी से मना सकेंगे. 

साल का पहला चंद्रग्रहण कहां-कहां आएगा नजर -  First Lunar eclispe 2025

 दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, प्रशांत महासागर, एशिया के कुछ हिस्से, दक्षिणी उत्तरी ध्रुव, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक महासागर और यूरोप में आएगा नजर. 

ये तो बात हो गई होली पर लगने वाले साल के पहले ग्रहण चंद्रगहण की, अब आते हैं पूरे साल और कितने ग्रहण लग रहे हैं और भारत में नजर आएंगे या नहीं...

साल का दूसरा चंद्रग्रहण 2025 - First lunar eclipse of the twelvemonth 2025

साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण  7 सितंबर दिन रविवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पू्र्णिमा तिथि को लगेगा. यह  ग्रहण 9 बजकर  9 बजकर 57 मिनट से शुरू होगा और रात 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त. यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा और जो भारत में देखा जा सकेगा.  

साल का दूसरा चंद्रग्रहण 2025 कहां-कहां आएगा नजर - Where volition the 2nd lunar eclipse of the twelvemonth 2025 beryllium visible?

भारत के अलावा यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, पश्चिमी उत्तरी अमेरिका, पूर्वी दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में नजर आएगा. 

साल का पहला सूर्य ग्रहण 2025 - first star eclipse of the twelvemonth 2025

भारतीय समयानुसार, पहला सूर्य ग्रह 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा.

साल का पहला सूर्य ग्रहण कहां-कहां आएगा नजर - Where volition the archetypal Solar eclipse of the twelvemonth 2025 beryllium visible?

यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो यूरोप, एशिया, अफ्रीक, उत्तरी अमेरिका, साउथ अमेरिका, अटलांटिका महासागर और अर्कटिका महासागर में नजर आएगा.

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2025 - Second star eclipse of the twelvemonth 2025

साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा. यह ग्रहण रात 11 बजे शुरू होगा और देर रात 3 बजकर 24 मिनट पर समाप्त. यह ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा. 

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कहां-कहां आएगा नजर - Where volition the archetypal Solar eclipse of the twelvemonth 2025 beryllium visible?

न्यूजीलैंड, पूर्वी मेलानेशिया, दक्षिणी पोलिनेशिया व पश्चिमी अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा.
 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article