दिल्ली में अब अरविंद केजरीवाल के कितने MLA? देखिए AAP विधायकों की पूरी लिस्ट

3 hours ago 1

Last Updated:February 09, 2025, 07:35 IST

Delhi Chunav Results 2025: दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो गई. भाजपा ने 48 सीटें जीतीं. आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई. अरविंद केजरीवाल समेत टॉप नेता हारे, केवल आतिशी जीतीं.

दिल्ली में अब अरविंद केजरीवाल के कितने MLA? देखिए AAP विधायकों की पूरी लिस्ट

Full database of winning AAP candidates: दिल्ली में अब आप के कितने विधायक

हाइलाइट्स

  • दिल्ली में भाजपा ने 48 सीटें जीतीं.
  • आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिली.
  • अरविंद केजरीवाल अपनी सीट से हारे.

Full database of winning AAP candidates: दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की वापसी हो गई. दिल्ली चुनाव के नतीजे आ गए. एग्जिट पोल की बात को सच साबित करते हुए भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की. इस तरह भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल कर दिया है. कभी 68 तो कभी 62 सीटों पर कब्जा करने वाली आम आदमी पार्टी अब 22 सीटों पर सिमट गई. दिल्ली चुनाव में भाजपा को 48 सीटें तो आम आदमी पार्टी के खाते में 22 सीटें गई हैं. खुद अरविंद केजरीवाल अपनी सीट से हार चुके हैं.

इतना ही नहीं,  आम आदमी पार्टी के टॉप ऑर्डर के सभी दिग्गज अपना चुनाव हार चुके हैं. चाहे वह मनीष सिसोदिया हों या फिर सत्येंद्र जैन या सौरभ भारद्वाज. केवल मुख्यमंत्री आतिशी ही कालकाजी सीट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहीं. तो चलिए जानते हैं आम आदमी पार्टी के सभी विजेता उम्मीदवारों की लिस्ट.

संख्याजीतने वाले आप कैंडिडेटविधानसभा सीट
1.संजीव झा बुराड़ी
2.अनिल झाकिराड़ी
3.मुकेश कुमार अहलावतसुल्तानपुर माजरा
4.सोम दत्तसदर बाजार
5.पुनर्दीप सिंह साहनीचांदनी चौक
6.आले मोहम्मद इकबालमटिया महल
7.इमरान हुसैनबल्लीमारान
8विशेष रविकरोल बाग
9.प्रवेश रत्नपटेल नगर
10.जरनैल सिंहतिलक नगर
11.वीरेंद्र सिंह कादियानदिल्ली कैंट
12.प्रेम चौहानदेवली
13.डॉ अजय दत्तअंबेडकर नगर
14.आतिशीकलकाजी
15.सही रामतुगलकाबाद
16.रामसिंह नेताजीबादरपुर
17.अमानतुल्लाह खानओखला
18.कुलदीप कुमारकोंडली
19.वीर सिंह ढींगानसीमापुरी
20.चौधरी जुबैर अहमदसीलमपुर
21.गोपाल रायबाबरपुर
22.सुरेंद्र कुमारगोकुलपुरी

दिल्ली में 5 फरवरी को एक ही चरण में वोटिंग हुई. नतीजे 8 फरवरी को आए. दिल्ली में कुल विधानसभा सीटों की संख्या 70 है. बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत थी. अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी 2015 से ही दिल्ली की सत्ता में थी.

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

February 09, 2025, 07:33 IST

homedelhi-ncr

दिल्ली में अब अरविंद केजरीवाल के कितने MLA? देखिए AAP विधायकों की पूरी लिस्ट

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article