Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:February 08, 2025, 05:59 IST
UP Weather Update: बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में मौसम का रुख हर दिन बदल रहा है.फिलहाल 48 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है...और पढ़ें
![यूपी में सर्द हवाओं ने बिगाड़ा सारा खेल, फिर से गलन ने बढ़ाई मुश्किलें यूपी में सर्द हवाओं ने बिगाड़ा सारा खेल, फिर से गलन ने बढ़ाई मुश्किलें](https://images.news18.com/ibnkhabar/uploads/2025/02/HYP_4963706_cropped_07022025_231505_weatherupdateimdalertdelhi_1.jpg?impolicy=website&width=640&height=480)
यूपी में तेज हवाओं से लुढ़का पारा
वाराणसी: फरवरी महीने में यूपी का मौसम तेजी से बदल रहा है. कभी तीखी धूप तो कभी रात में गलन लोगों को ठंड का एहसास करा रही है. बीते दो दिनों में यूपी के अलग अलग शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई है. जिसके कारण फिर से लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है. तेज हवाओं के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है.
आईएमडी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 8 फरवरी (शनिवार) को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही क्षेत्रों में 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. इसके अलावा सुबह के समय कुछ जिलों में हल्का कोहरा भी दिखाई दे सकता है. वहीं 9 फरवरी को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है. बताते चलें कि फिलहाल अगले 5 दिनों के लिए मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है.
48 घंटों में लुढ़का पारा
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में मौसम का रुख हर दिन बदल रहा है. फिलहाल 48 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है. उम्मीद है कि आने वाले 2 दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा. उसके बाद तापमान में उछाल देखा जाएगा.
एक नजर अलग-अलग शहरों के तापमान पर
(नोट – यह आंकड़ा शुक्रवार का है)
शहर | तापमान | AQI |
लखनऊ | 26/8 | 153 |
आगरा | 24.5/9.9 | 84 |
कानपुर | 23.8/10 | 56 |
मेरठ | 22.2/8.8 | 93 |
वाराणसी | 26.4/11 | 33 |
नजीबाबाद में सबसे ज्यादा ठंड
यूपी के लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार (7 फरवरी) को यूपी में सबसे कम तापमान नजीबाबाद में रिकॉर्ड किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं सर्वाधिक तापमान चुर्क में रिकॉर्ड किया गया. यहां अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
Location :
Varanasi,Uttar Pradesh
First Published :
February 08, 2025, 05:57 IST
यूपी में सर्द हवाओं ने बिगाड़ा सारा खेल, फिर से गलन ने बढ़ाई मुश्किलें