![Parle_G बिस्किट के ऊपर शख्स अपनी कलाकारी दिखाते हुए](https://static.indiatv.in/khabar-global/images/new-lazy-big-min.jpg)
अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए सोशल मीडिया एक बेहतर प्लेटफॉर्म है। तमाम लोग इस प्लेटफॉर्म पर अपना हुनर दिखाते हैं। कोई डांस कर अपने फॉलोअर्स बढ़ा रहा है तो कोई खतरनाक स्टंट कर के। हाल में ऐसे ही एक शख्स ने सोशल मीडिया पर अपना गजब का हुनर दिखाया। जहां शख्स ने अपनी कलाकारी से लोगों का दिल जीत लिया। लोग शख्स की इस कलाकारी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
Parle-G बिस्किट के पैकेट को बना दिया Mia-G
शख्स ने Parle-G बिस्किट के पैकेट पर बनी बच्ची की तस्वीर की जगह एक ऐसी महिला की पेंटिंग बना दी, जिसे देखने के बाद लोग शर्म से पानी-पानी हो गए। दरअसल, शख्स ने बिस्किट के पैकेट पर मिया खलीफा की तस्वीर बना दी। बता दें कि मीया खलीफा एक मॉडल और एक्ट्रेस है। पहले वो एक अडल्ट एक्ट्रेस (पोर्न स्टार) हुआ करती थीं। फिलहाल अब वे एक कंटेंट क्रिएटर बन चुकी हैं। शख्स ने बच्ची की तस्वीर की जगह मिया खलीफा की तस्वीर तो बनाई ही साथ में उसने एक और क्रिएटिविटी दिखाई और Parle-G के नाम की जगह Mia-G लिख दिया। शख्स ने अपनी इस कलाकारी को बखूबी अंजाम दिया। शख्स की कलाकारी देखने को बाद कोई नहीं बता सकता कि ये बिस्किट का पैकेट कभी Parle-G हुआ करता था।
वीडियो को मिले 7 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज
Parle-G के पैकेट पर मिया खलीफा की तस्वीर बनाने वाले शख्स का नाम लक्ष्मी नारयण साहू है। जो पेशे से एक पेंटर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर इस तरह के कई और क्रिएटिव तस्वीरें देखने को मिल सकती है। जहां वे अक्सर खाने-पीने के सामानों के ऊपर पेंटिंग कर उनका हुलिया ही बदल देते हैं। हाल में ही पोस्ट किए गए उनके इस वीडियो को 8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया। जहां शख्स की इस कलाकारी की कई लोगों ने तारीफ की तो कई लोगों ने उसे खूब ट्रोल भी किया।
ये भी पढ़ें:
Video: बीच हवा में लटका हाईवा ट्रक, केबिन के अंदर फंसा ड्राइवर, पुल से टकराने के बाद हुआ हादसा