Agency:News18 Chhattisgarh
Last Updated:February 08, 2025, 06:45 IST
छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव जारी है, 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ से न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। दंतेवाड़ा में 34.02°C अधिकतम और बलरामपुर-रामानुजगंज में 5.4°C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल, पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगा न्यूनतम तापमान
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. प्रदेश में उत्तरी हवाओं का प्रभाव धीरे-धीरे खत्म हो रहा है, जिससे न्यूनतम तापमान में हल्की उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश को प्रभावित करेगा.जिसके चलते न्यूनतम तापमान में एक बार फिर वृद्धि हो सकती है. हालांकि, इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा और किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है
मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है. इससे पहले, उत्तरी हवा के असर में कमी आने के कारण न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई थी. लेकिन अब, आगामी दिनों में हल्की गर्मी महसूस होने की संभावना है.
प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम
इस पूरे अवधि में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. फिलहाल, बारिश या किसी अन्य मौसमी बदलाव की कोई संभावना नहीं जताई गई है. हालांकि, दिन और रात के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
छत्तीसगढ़ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का हाल
7 फरवरी को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 34.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो बलरामपुर-रामानुजगंज में 5.4 डिग्री सेल्सियस और सरगुजा में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह दर्शाता है कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर अब भी ठंड का असर बना हुआ है, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है. मौसम के इस बदलाव को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यकतानुसार अपने पहनावे व दिनचर्या में बदलाव करने की सलाह दी जाती है.
8 फरवरी 2025 को मौसम की स्थिति इस प्रकार रहने की संभावना
रायपुर संभाग: अधिकतम तापमान 32°C, न्यूनतम तापमान 11°C. बिलासपुर संभाग: अधिकतम तापमान 31°C, न्यूनतम तापमान 10°C. दुर्ग संभाग: अधिकतम तापमान 32°C, न्यूनतम तापमान 11°C. बस्तर संभाग: अधिकतम तापमान 33°C, न्यूनतम तापमान 12°C. सरगुजा संभाग: अधिकतम तापमान 28°C, न्यूनतम तापमान 8°C. सभी संभागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
Location :
Bilaspur,Chhattisgarh
First Published :
February 08, 2025, 06:45 IST
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम 8 फरवरी से बढ़ेगा तापमान, शुष्क रहेगा वातावरण