अर्जुन कपूर ने बताया क्या है शादी का प्लान? ब्रेकअप के बाद बोले- 'मेरी बीवी का वक्त आएगा तो'

3 hours ago 1
Arjun Kapoor Image Source : INSTAGRAM अर्जुन कपूर

'सिंघम अगेन' में डेंजर लंका के रूप में आखिरी बार देखे गए बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अब भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ 'मेरे हसबैंड की बीवी' में नजर आने वाले हैं। कपूर खानदान के लाडले बेटे अर्जुन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। 2024 में मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप करने के बाद अर्जुन कपूर ने अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर बात की। शनिवार, 1 फरवरी को मुंबई में फिल्म का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर लॉन्च किया है। इसr दौरान उन्होंने अपनी शादी और पत्नी के बारे में खुलकर बात की।

अर्जुन कपूर ने अपनी शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी

अर्जुन कपूर ने कहा, 'अगर कुछ होगा तो मैं आप सभी को बता दूंगा। आज फिल्म पर चर्चा करते हैं और उसके ट्रेलर लॉन्च का जश्न मनाते हैं। मुझे फिल्म के बारे में बात करनी है। मुझे लगता है कि मैंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में जब कुछ भी महसूस किया है तब मैंने आपको सही समय पर सब बताया है। अब क्या गपशप बाकी रह गई है।' आगे एक्टर ने कहा, 'मैं इसमें संकोच नहीं करूंगा। आप सभी जानते हैं कि मैं कैसा व्यक्ति हूं। मुझे अभी मेरे हसबैंड की बीवी पर ध्यान देना है और जब मेरी पत्नी के बारे में बात करने का समय आएगा तो हम सही समय पर इस बारे में बात करेंगे।'

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का टूटा रिश्ता

अर्जुन कपूर अभी सिंगल हैं। पहले वह मलाइका के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने एक-दूसरे को 2018 में डेट करना शुरू किया था। हालांकि, 2024 में वे अलग हो गए। 2024 में, अर्जुन ने अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन में मलाइका के साथ ब्रेकअप की पुष्टि की। जब भीड़ ने मलाइका का नाम लिया और मराठी में पूछा कि वह कैसी हैं तो अर्जुन ने जवाब दिया, 'नहीं नहीं अभी सिंगल हूं, रिलैक्स करो।'

मेरे हसबैंड की बीवी के बारे में

'मेरे हसबैंड की बीवी' 21 फरवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है और इसका निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। ट्रेलर में अंकुर (अर्जुन कपूर) और उसकी पूर्व पत्नी प्रभलीन (भूमि पेडनेकर) की कहानी दिखाई गई है जो रेट्रोग्रेड एमनेसिया से पीड़ित है और अपने तलाक के बारे में भूल जाती है। बाद में उसे यह जानकर झटका लगता है कि अंकुर अब किसी और के साथ रिश्ते में है, जिसका किरदार रकुल प्रीत सिंह ने निभाया है।

Latest Bollywood News

*** Disclaimer: This Article is auto-aggregated by a Rss Api Program and has not been created or edited by Nandigram Times

(Note: This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News Rss Api. News.nandigramtimes.com Staff may not have modified or edited the content body.

Please visit the Source Website that deserves the credit and responsibility for creating this content.)

Watch Live | Source Article