Agency:News18 Madhya Pradesh
Last Updated:February 12, 2025, 07:02 IST
MP Weather Update Today: मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के पास एक चक्रवात सक्रिय है, जिससे उत्तर की हवा बाधित हो रही है. दक्षिण की हवा तापमान बढ़ा रही है. लेकिन, 48 घंटे के बाद मौसम फिर बदल सकता है.
भोपाल में दिन का पारा 31 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है.
हाइलाइट्स
- दक्षिणी हवा से मध्य प्रदेश का तापमान बढ़ा
- 48 घंटे बाद मौसम में बदलाव की संभावना
- पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज
भोपाल. राजधानी भोपाल सहित प्रदेश का तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है. दिन के समय तेज धूप चुभ रही है, जिसके कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि, देर रात और सुबह के समय हल्की ठंडक देखने को मिल रही है. हवा के रुख में परिवर्तन के साथ ही एक बार फिर दिन-रात का पारा चढ़ने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, वैलेंटाइन डे के आसपास सर्दी का एक दौर फिर आने की संभावना है.
मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि राजस्थान के पास एक प्रेरित चक्रवात बनने से प्रदेश में उत्तरी हवा नहीं पहुंच रही है. दक्षिणी हवा आने से ही तापमान में बढ़ोतरी हुई है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे तक मौसम के इसी प्रकार बने रहने की संभावना है. हालांकि, 48 घंटे बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे फिर ठंड का एहसास होगा.
न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी
सोमवार-मंगलवार की रात प्रदेश के अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. रीवा और शहडोल संभाग के जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, प्रेरित चक्रवात के प्रभाव से मौसम में इस प्रकार बदलाव देखा गया है.
यहां पारा सबसे कम रहा
प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी शहर की रात सबसे ठंडी रही. यहां पारा 8.1 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा गिरवर (शाजापुर) में 8.7 डिग्री, सीहोर में 9.2 डिग्री, रायसेन में 10.1 डिग्री और राजगढ़ में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान | AQI |
भोपाल | 31.2 डिग्री | 11.6 डिग्री | 151 |
इंदौर | 29.8 डिग्री | 14.4 डिग्री | 109 |
जबलपुर | 30.6 डिग्री | 13.6 डिग्री | 95 |
ग्वालियर | 31.5 डिग्री | 11.3 डिग्री | 266 |
उज्जैन | 30.7 डिग्री | 11.5 डिग्री | 87 |
Location :
Bhopal,Madhya Pradesh
First Published :
February 12, 2025, 07:02 IST
दक्षिण की हवा ने बढ़ाया मध्य प्रदेश का तापमान, 48 घंटे बाद मौसम फिर देगा झटका